हिमाचल में बारिश से पारा लुढ़का

शिमला, 24 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बारिश से तापमान में कमी आई है जिससे यहां आए हजारों पर्यटकों के बीच खुशी का माहौल है।

उत्तरी मैदानी इलाकों से चिलचिलाती धूप और गर्मी से बचने के लिए यहां के हिल स्टेशनों पर अभी पर्यटकों की काफी भीड़ है और शुक्रवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट आने से यहां लोगों को और सुकून मिला है।

शिमला का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो गुरुवार के मुकाबले पांच डिग्री कम रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने शनिवार तक गरज के साथ और ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है।

शिमला और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। एक मौसम विशेषज्ञ ने आईएएनएस को बताया, “पूरे राज्य में बारिश हुई जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है।”

किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मनाली में यह 7.6 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 16 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493