हिमाचल में भेल की एनटीपीसी जलविद्युत परियोजना पूरी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (भेल) ने सोमवार को कहा कि उसने हिमाचल प्रदेश में एनटीपीसी की चार इकाइयों का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है।

इस परियोजना की क्षमता प्रतिवर्ष लगभग 3,054 गीगावाट बिजली उत्पादन की है।

ये इकाइयां कोल्डम जलविद्युत परियोजना के लिए हैं, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 200 मेगावाट है।

कंपनी ने जारी बयान में कहा कि इन परियोजनाओं को 75 दिनों की छोटी अवधि के भीतर पूरा किया गया है। परियोजना की पहली इकाई में कामकाज 30 मार्च, 2015 से शुरू हो रहा है।

कंपनी के मुताबिक, “भेल की इन इकाइयों के पूरा होने के साथ ही एनटीपीसी ने जलविद्युत क्षेत्र में प्रवेश किया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सतलज नदी के तट पर स्थित यह एनटीपीसी की पहली जलविद्युत परियोजना है।”

कंपनी वर्तमान में एनटीपीसी के लिए तीन जलविद्युत परियोजनाओं पर काम कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493