हिमाचल में मौसम सर्द, बर्फबारी की संभावना नहीं

शिमला, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को मौसम सर्द रहा। यहां के कई हिस्सों का न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, नववर्ष की पूर्व संध्या तक मौसम शुष्क रहेगा।

राजधानी शिमला में रात का तापमान बढ़कर 10.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

मनाली का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, शिमला, कुफरी, फागु, नारकंडा, कसौली, मनाली, धर्मशाला, पालमपुर और डलहौजी में 31 दिसंबर तक लंबे धूपभरे दिन रहने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा, “राज्य में 31 दिसंबर तक बर्फबारी या बारिश की संभावना नहीं है।”

लाहौल-स्पीति जिले के केलांग शून्य से 3.1 डिग्री कम तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा।

किन्नौर जिले के कल्पा का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री, धर्मशाला का 8.8 डिग्री और सोलन का 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला और उसके नजदीकी कल्पा और डलहौजी में 25 दिसंबर को मौसम की पहली बर्फबारी हुई, लेकिन बारिश के कारण बर्फ कुछ ही घंटों में पिघल गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493