हिमाचल में शीतलहर, अधिक बर्फबारी के आसार

शिमला, 29 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्से मंगलवार को भयानक शीत लहर की चपेट में हैं। शिमला में 0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पहाड़ी राज्य में अभी और बर्फबारी व बारिश के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण एक फरवरी तक राज्य में बड़े पैमाने पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।”

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कई जगहों पर रात में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। शिमला में सोमवार को भी हल्की बर्फबारी हुई।

मनाली में ‘स्नो एंड अवलांच स्टडी इस्टैब्लिशमेंट’ ने लोगों को ढलान वाली जगहों पर नहीं जाने की सलाह दी है, जो बर्फ से ढके हुए हैं।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि शिमला, चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिलों के लिए एक दिशानिर्देश जारी किया गया है।

मनाली में तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि धर्मशाला में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कुफरी में शून्य से 3.8 डिग्री नीचे और डलहौजी में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर कल्पा में तापमान शून्य से 9.2 डिग्री नीचे और लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग में शून्य से 16.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493