हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, केलांग में तापमान शून्य से 8.5 डिग्री नीचे

शिमला, 25 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है और राज्य के केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

शिमला, 25 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है और राज्य के केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में तापमान इस सप्ताह हुई बर्फबारी के बाद बुधवार की तुलना में 2.7 डिग्री और कम हो गया।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, मनाली में तापमान शून्य से 2.2 डिग्री नीचे, डलहौजी में 1.4 डिग्री और धर्मशाला में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

शिमला में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताहंत तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493