शिमला, 16 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के बड़े हिस्सों में मंगलवार को तापमान में असामान्य वृद्धि देखी गई। इस सप्ताह भी राज्य में बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने यह जानकारी है।
राज्य की राजधानी शिमला में रात का तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, शिमला और इसके आसपास के पर्यटन स्थलों जैसे कुफरी, फागु और नारकंडा, कसौली, चैल, मनाली, धर्मशाला, पालमपुर और डलहौजी में 21 जनवरी तक लंबे धूपभरे दिन रहने की संभावना है।
अधिकारी ने कहा, “पूरे राज्य में 21 जनवरी तक बर्फबारी या बारिश की संभावना नहीं है।”
लाहौल-स्पीति जिले में केलांग सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
किन्नौर जिले से करीब 250 किलोमीटर दूर कल्पा का न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला का 6.6 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी का 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
फिलहाल, शुष्क मौसम ने पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को चिंतित कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath