हिमाचल में 26 कौशल दक्षता केंद्र : रुडी

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (2016-2020) के अंतर्गत पहाड़ी युवाओं को प्रशिक्षण तथा दक्षता प्रदान करने के लिए 26 प्रशिक्षण केंद्रों को मान्यता प्रदान की गई है।

शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप के लिखित प्रश्न के उत्तर में रुडी ने लोकसभा में बताया कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं में स्वयं रोजगार के साधन सृजित करने के लिए राज्य के कुल 12 जिलों में से शिमला सहित चार जिलों को चयनित किया गया है। इसके अंर्तगत 49,499 युवाओं को मॉडल प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने बताया कि देशभर में चार वर्षो के अंतराल में प्रधनमंत्री कौशल विकास योजना (2016-2020) के अंतर्गत 12,000 करोड़ रुपये खर्च करके एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है तथा इसके लिए देशभर में 3,362 प्रशिक्षण केंद्रों को चिह्नित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493