हिमाचल : वीरभद्र के पास अपना वाहन नहीं

शिमला, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और अगले चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को खुलासा किया कि उनके और उनके परिवार के पास कोई अपना वाहन नहीं है, लेकिन 9.5 करोड़ की ‘चल संपत्ति’ है।

मजे की बात यह कि वीरभद्र के पास पत्नी प्रतिभा सिंह से ज्यादा गहने हैं। पत्नी के पास 47 के, जबकि पति के पास 50 लाख रुपये कीमत के गहने हैं।

राज्य में 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकनपत्र के साथ दाखिल हलफनामे में, वीरभद्र सिंह ने कहा, उनके और उनकी पत्नी व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के पास क्रमश: 7.15 करोड़ और 2.51 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें वित्तीय प्रपत्र, आभूषण और अन्य चल संपत्ति शामिल है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी दोनों के नाम 1 करोड़ की बीमा योजना भी है।

सिंह दंपति आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपों का सामना कर रहे हैं।

उनके व उनके परिवार के खिलाफ वर्ष 2009 से 2011 के बीच सिंह के केंद्रीय इस्पात मंत्री के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, एलआईसी एजेंट आनंद चौहान और उसके सहयोगी चुन्नी लाल के खिलाफ 23 सितंबर, 2015 को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

प्रथम दृष्टया जांच में पता चला था कि वीरभद्र ने अपने ज्ञात आयस्रोत के अलावा 6.03 करोड़ की संपत्ति अपने और परिजनों के नाम कर दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493