हिमाचल शीतलहर की चपेट में, बर्फबारी के आसार

शिमला, 16 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां शीतलहर की चपेट में है और राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बुधवार तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान में छाए बादलों के कारण रात के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो मंगलवार को चार डिग्री था।”

लाहौल स्पिति जिले में स्थित केलांग और कल्पा जिले में स्थित किन्नौर में क्रमश: शून्य से सात डिग्री नीचे और शून्य से 2.6 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया है।

धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस, डलहौजी में 6.2 डिग्री और कुफरी में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ 17 और 18 जनवरी को हटना शुरू हो जाएगा।

इसके बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव के चलते 20 और 21 जनवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493