हिमाचल : सड़क दुर्घटना में 5 की मौत

शिमला, 5 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक कार के फिसलकर लगभग 300 फुट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सभी लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संसदीय क्षेत्र सेराज में उनकी जनसभा में शामिल होने जा रहे थे, तभी जंझेली के निकट यह दुर्घटना हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस से कहा कि चालक ने शायद वाहन से नियंत्रण खो दिया था। चालक दुर्घटना में घायल हो गया है।

बचाव दल को पहाड़ी से नीचे जाकर शवों को लाने में घंटों लग गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493