हिमाचल : सड़क दुर्घटना में 5 मरे

शिमला, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार को एक बहुउद्देश्यीय वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के कारण पांच व्यक्तियों की मौत हो गई है।

कुल्लू शहर के पास जाखू नाले पर एक वाहन 400 फुट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में घटनास्थल पर ही तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और अन्य चार घायल हो गए।

पुलिस अधिक्षक पदम चंद ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा कि घायलों को राज्य की राजधानी से 200 किलोमीटर दूर कुल्लू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493