शिमला, 2 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 14,000 से ज्यादा सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा के मानक में सुधार के लिए समस्याओं व चुनौतियों की पहचान करने व समाधान खोजने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है।
सरकार के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि 11,000 कक्षाओं में जाकर 2.91 लाख छात्रों को कवर कर 5,000 से ज्यादा स्कूलों की समीक्षा की गई है।
हर स्कूल में समीक्षा अधिकारी पांच मानदंडों पर स्कूल का आकलन कर रहे हैं। इसमें स्कूल का बुनियादी ढांचा, कक्ष निरीक्षण, स्कूल प्रबंधन, निधि का इस्तेमाल व मूल्यांकन परिणाम शामिल हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि यह राज्य सरकार की उस पहल की वजह से संभव हो सका है जिसमें पहले की बोझिल प्रणाली को दो पन्नों वाले ऑप्टिकल मार्क रिडिंग (ओएमआर) फार्म में बदल दिया गया है।
पहले की प्रणाली के विपरीत ओएमआर फार्म में तुरंत डिजिटलीकरण की सुविधा है। नतीजतन समस्याओं के साथ अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की पहचान की जाती है और गलतियों खोजने की बजाय चर्चा समस्या के समाधान पर और उसके लागू करने पर की जाती है।
dharmpath.com dharmpath