हिमाचल से लौटा मानसून, 26 प्रतिशत कम बारिश

शिमला, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण पश्चिमी मानसून हिमाचल प्रदेश से लौट गया है। इस बार यह 26 प्रतिशत कम रहा। यह लगातार छठा साल है, जब राज्य में कम बारिश हुई।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, “कुल मिलाकर राज्य के अधिकांश इलाकों में मानसून औसत से कम रहा। एक जून से 30 सितम्बर तक कुल 623.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो कि सामान्य बारिश से 26 प्रतिशत कम है।”

मानसून के दौरान धर्मशाला में 3,075.8 मिलीमीटर और शिमला में 1,052.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि कम बारिश के बावजूद राज्य में विभिन्न हिस्सों में 54 दिनों में से अलग-अलग दिन भारी बारिश हुई।

सबसे अधिक बारिश 12 अगस्त को नदाऊं शहर में (217 मिलीमीटर) हुई।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में लगातार छठे साल कम बारिश हुई है।

वर्ष 2015 में राज्य में 27 प्रतिशत कम बारिश हुई थी, जबकि 2014 में 38 प्रतिशत, 2012 में 15 प्रतिशत और 2011 में 11 प्रतिशत कम रही थी।

2004 और 2016 के बीच केवल एक बार वर्ष 2010 में अधिक बारिश (13 प्रतिशत) हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493