शिमला, 13 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार ने नेपाली भूकंप पीड़ितों के लिए 25,000 कंबल भेजे हैं, जिन्हें खरीदने में एक करोड़ रुपये की लागत आई है।
मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि विनाशकारी भूकंप के बाद नेपाल को भयंकर तबाही का सामना करना पड़ रहा है और हजारों लोगों को इस समय मानवीय सहायता की जरूरत है।
सिंह ने कहा कि भारत के लोग नेपाल के लोगों की दुख की इस घड़ी में उनके साथ हैं।
नेपाल में मंगलवार को फिर से आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 65 हो गई है। इससे पहले 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप में 8,151 लोगों की मौत हुई थी और 17,866 लोग घायल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath