हिमाचल हिमस्खलन : अंतिम 2 शव भी बरामद

शिमला, 14 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हिमस्खलन के बाद वहां फंसे दो लापता जवानों के शवों की गुरुवार को बरामदगी के साथ खोज व बचाव अभियान समाप्त हो गया।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि 22 दिनों की खोज के बाद विदेश चंद और अर्जुन कुमार के शवों को बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि जवानों के पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके गृहस्थान पहुंचेंगे।

चंद हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते थे जबकि कुमार जम्मू एवं कश्मीर के रहने वाले थे।

राज्य की राजधानी से करीब 350 किलोमीटर दूर तिब्बत सीमा के समीप 20 फरवरी को हिमस्खलन के बाद जम्मू एवं कश्मीर के छह जवान उसमें दब गए थे।

जिस वक्त हिमस्खलन हुआ, उस वक्त सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो अलग-अलग दल नामगिया डोगरी में गश्त कर रहे थे।

इस आपदा में आईटीबीपी के पांच जवान घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493