हिरासत में मौतों का मामला झारखंड विधानसभा में उठाएगी कांग्रेस

रांची, 14 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड में कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने गुरुवार को कहा कि वह राज्य में पुलिस की हिरासत में हुई मौतों और पुलिस प्रताड़ना के मामलों को विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में उठाएगी।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुबर दास राज्य में ‘रावण राज’ चला रहे हैं, नौकरशाहों को खुली छूट दे दी गई है तथा पुलिस आम नागरिकों, खासकर समाज के कमजोर तबके के लोगों और अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित कर रही है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस राज्य में लगातार बिगड़ रही कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रताड़ना, डोमिसाइल और जनजाति-विरोधी एवं अल्पसंख्यक-विरोधी नीतियों का मामला विधानसभा में उठाएगी।”

भगत ने बताया कि राजधानी रांची में बीते एक महीने में 28 हत्याएं हुई हैं, जबकि राज्य में एक जनवरी, 2016 से मई, 2016 के बीच 786 हत्या के वारदात सामने आए हैं। इसके अलावा लूटपाट की 251 घटनाएं भी घटी हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मानसून सत्र तो सिर्फ इसलिए बुलाया है ताकि पहला अनुपूरक बजट पारित किया जा सके। राज्य सरकार का विकास के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है।

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493