हिलेरी को केंटकी, सैंडर्स को ओरेगन प्राइमरी में जीत

वाशिंगटन, 18 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रही हिलेरी क्लिंटन को मंगलवार को केंटकी राज्य की प्राइमरी में जीत हासिल हुई, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स ने ओरेगन प्राइमरी में जीत दर्ज की।

हिलेरी को हालांकि केंटकी में सैंडर्स के मुकाबले बहुत बड़ी जीत नहीं मिली और वह मामूली अंतरों से ही जीत पाईं। ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, हिलेरी को सैंडर्स के मुकाबले सिर्फ आधा प्रतिशत अंक से जीत मिली, जबकि वर्ष 2008 के राष्ट्रपति चुनाव की प्राइमरी में उन्हें सीनेटर बराक ओबामा के मुकाबले 35 प्रतिशत अंक मिले थे।

हिलेरी को अब केवल एक प्राइमरी में मुकाबले का सामना करना है, जो सात जून को कैलीफोर्निया में होगा।

वहीं, सैंडर्स ने ओरेगन प्राइमरी में आसानी से जीत दर्ज कर ली। जीत के बाद कैलिफोर्निया में एक रैली को संबोधित करते हुए सैंडर्स ने कहा कि हालांकि हिलेरी के अभियान द्वारा उन पर स्पर्धा से हटने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वह अंतिम वोट तक दौड़ में बने रहेंगे।

हिलेरी ने मंगलवार रात कोई जनसभा नहीं की, लेकिन उनके अभियान की ओर से ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया, “हम एकजुट हैं।”

सैंडर्स के चुनाव अभियान के प्रबंधक जेफ वीवर ने कहा केंटकी में कड़ी टक्कर इस बात का संकेत है कि डेमोक्रेट्स हिलेरी के बारे में पुनर्विचार करने लगे हैं।

वहीं, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार माने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने भी ओरेगन में जीत दर्ज की। हालांकि उनकी यह जीत एकतरफा रही, क्योंकि उनके सभी प्रतिद्वंद्वी पहले से दौड़ से हट चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493