हीरो इंटरकोंटिनेंटल कप के हर मैच को जीतने की योजना है : कांस्टेनटाइन

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन के पास हीरो इंटरकोंटिनेंटल कप के हर मैच को जीतने के लिए अलग योजना तैयार है।

कांस्टेनटाइन ने मुंबई में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार को कहा कि उन्होंने पुरानी चीजों को पीछे छोड़ते हुए इस टूर्नामेंट के तीनों मैचों को जीतने के लिए अलग-अलग योजना बना रखी है।

मुंबई के लोकप्रिय मुंबई फुटबाल एरीना में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे हीरो इंटरकोंटिनेंटल कप के पहले मैच में भारतीय टीम ताइवान से भिड़ेगी।

कोच कांस्टेनटाइन ने कहा, “हम इस टूर्नामेंट के जरिए एएफसी एशिया कप की तैयारी करेंगे। मैं केन्या और न्यूजीलैंड की टीमों के खिलाड़ियों की क्षमता से भलिभांति परिचित हूं। ये खिलाड़ी यूरोप के क्लबों के लिए खेलते हैं।”

कोच ने कहा, “लीग की गुणवत्ता मायने रखती है। हम इन मैचों का इस्तेमाल अपने खेलों में सुधार के लिए करेंगे। केन्या और न्यूजीलैंड की टीमें हमारे लिए परेशानियां खड़ी करेंगी और हमें अपने खेल में विकास के लिए इनका सामना करने की जरूरत है। शारीरिक रूप से हम तैयार हैं। हालांकि, हमें रणनीतिक तौर पर तैयार होने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493