तनिष्क ने ‘मिया’ के स्टोर को किया लॉन्च

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। ‘मिया बाइ तनिष्क’ भारत का एक पसंदीदा ज्यूलरी ब्रांड है। इसने दिल्ली में बुधवार को अपने पहले स्टैंडअलोन स्टोर का शुभारंभ किया है। यह स्टोर एम्बियंस मॉल (वसंत कुंज) में स्थित है। यह भारत में मिया का 15वां स्टोर है।

इस स्टोर का उद्घाटन तनिष्क के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिटेल एंड मार्केटिंग) संदीप कुल्हाली ने किया।

मिया बाइ तनिष्क सोने एवं हीरों के शानदार तरीके से डिजाइन किए गए अपने आधुनिक, ट्रेंडी और हल्के वजन वाले आभूषणों के लिए मशहूर है। ये ईयररिंग्स, अंगूठी, ब्रेसलेट, पेंडेंट्स और नेकवेयर में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 3,999 रुपए से शुरू है।

दिल्ली में मिया बाइ तनिष्क के नये स्टोर के लॉन्च पर संदीप कुल्हाली ने कहा, “दिल्ली में आज (बुधवार को) अपने पहले स्टोर को खोलकर हमें बेहद खुशी हो रही है। ब्रांड तेजी से विस्तार कर रहा है और हम देश भर में और अधिक स्टोर्स खोलने के लिये तैयार हैं। इसका उद्देश्य एक अधिक प्रभावी रिटेल सर्विस के साथ अपने ग्राहकों के साथ मिया के रिश्ते को और मजबूत बनाना है। मिया बाइ तनिष्क की कोशिश रहती है कि वह अपने ग्राहकों को एक बेहतरीन रिटेल माहौल में खरीदारी का एक विश्व स्तरीय और अनोखा अनुभव प्रदान करे।”

मिया ने गहनों पर 20 प्रतिशत की छूट के साथ एक आरंभिक ऑफर की घोषणा की है। इसके अलावा ग्राहकों को मूवी वाउचर्स भी मिलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493