झारखंड विधानसभा उपचुनाव में झामुमो ने दोनों सीटें जीती (लीड-2)

रांची, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा उपचुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गोमिया और सिल्ली दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

रांची, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा उपचुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गोमिया और सिल्ली दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिल्ली में झामुमो की उम्मीदवार सीमा महतो ने सत्तारूढ़ सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो को 13,508 मतों से मात दी।

उन्हें 77,121 मत मिले हैं, जबकि सुदेश महतो को 63,613 मत मिले हैं।

गोमिया में जहां भाजपा और आजसू ने अगल-अलग चुनाव लड़ा था, वहां झामुमो की बबीता देवी ने आजसू के लंबोदर महतो को हराकर 1,800 मतों से हराकर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा उम्मीदवार माधवलाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

दोनों सीटों के लिए चुनाव 28 मई को हुए थे। सिल्ली में 75 फीसदी और गोमिया में 62 फीसदी मतदान हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493