हुंडई ने ‘ऑल न्यू एक्सेंट’ लांच किया

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता हुंडई मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में ‘ऑल न्यू एक्सेंट’ लांच किया। हुंडई ने नए उन्नत फीचर्स से लैस इस कार को ‘द स्टाइलिश फैमिली सेडान’ नाम दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत साढ़े पांच लाख से साढ़े आठ लाख रुपये रखी गई है।

एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाई. के. कू ने बताया, “ऑल न्यू एक्सेंट’ युवा और आधुनिक भारतीय परिवार के लिए स्टाइलिश फैमिली सेडान का प्रतीक है। 2014 से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 2.5 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री के साथ हमें पूरा भरोसा है कि ‘ऑल न्यू एक्सेंट’ अपने सेगमेंट में एक नए बेंचमार्क का निर्माण करेगा, जो कि हुंडई अनुभव की पेशकश करेगा।”

कंपनी ने बताया कि ‘ऑल न्यू एक्सेंट’ मेड इन इंडिया उत्पाद है, जिसे सुविधा, स्टाइल और प्रीमियम लुक को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

नई एक्सेंट में पहले से कहीं शक्तिशाली और कुशल 1.2 लीटर डीजल इंजन लगा है तथा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है। इस में नई ग्रैंड आई-10 वाला 1.2 लीटर का 3-सिलेन्डर डीजल इंजन मिलेगा, इसकी पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है। एक्सेंट के पेट्रोल वर्जन में मौजूदा मॉडल वाला 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा, इसकी पावर 83 पीएस और टॉर्क 114 एनएम है।

हुंइई की नई पेशकश ‘ऑल न्यू एक्सेंट’ का मुकाबला मुख्य रूप से मारुति स्विफ्ट डिजायर, होंडा अमेज, फोर्ड फीगो एस्पायर, फॉक्सवेगन एमियो और टाटा टिगॉर से होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493