एक पुरस्कार समारोह में बुल्गारिया की संसद अध्यक्ष टसेट्स्का साचेवा ने छात्रों की मदद के लिए हुआवे का शुक्रिया अदा किया।
पुरस्कार समारोह में बुल्गारिया में चीन के राजदूत वेई जिंगुआ की उपस्थिति में टसेट्स्का ने कहा, “यह बुल्गारिया और चीन के बीच अच्छे मैत्रिक संबंधों का एक शानदार उदाहरण है।”
हुआवे ने 2008 में सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्थानीय प्रतिभाओं की खोज के लिए दुनियाभर में एक कार्यक्रम की शुरुआत की।
‘हुआवे टेक्नोलॉजीस बुल्गारिया’ के प्रबंध निदेशक लियु यांग ने कहा कि इस कार्यक्रम में 67 देशों, 150 विश्वविद्यालयों और 1,700 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें बुल्गारिया के भी 10 विद्यार्थी भी थे।
dharmpath.com dharmpath