दक्षिणी रेलवे ने एक बयान में कहा कि तड़के करीब 4.15 बजे बेंगलुरू रेलवे डिविजन के सोमनायकनपट्टी और पत्चूर के निकट एक्सप्रेस की चार बोगियां पटरी से उतर गईं।
इस दुर्घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
रेलवे के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और वहां फंसे यात्रियों को बेंगलुरू भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।
इस दुर्घटना के कारण दक्षिणी रेलवे ने चेन्नई-बेंगलुरू, जोलार्पेट-बेंगलुरू और अरक्कोनाम-बेंगलुरू के बीच 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया।
इसके साथ ही शुक्रवार के लिए चेन्नई-मैसूर शताब्दी एक्सप्रेस को भी आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath