हेले बेरी उठा रही हैं अकेले होने का मजा

लॉस एंजेलिस, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री हेले बेरी इन दिनों अकेले होने का लुत्फ उठा रही हैं, जो दो माह पहले ही पति ओलिवियर मार्टिनेज से अलग हुई हैं। इस दौरान वह मां होने की अपनी जिम्मेदारियों को निभाने पर खूब ध्यान दे रही हैं।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को एक सूत्र ने बताया, “ओलिवियर से अलग होने के बाद से वह किसी नए संबंध में नहीं जुड़ी हैं। वह एक मां होने का मजा उठा रही हैं और अपने मन मुताबिक जीवन जी रही हैं।

बेरी ने हमेशा अपने बच्चों को प्राथमिकता दी है।

सूत्र के मुताबिक, “बेरी को एक मां के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाना पसंद है। अपने बच्चों के साथ उनका खास लगाव है और वह अपनी जिंदगी में उन्हें ही सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती हैं।”

बेरी के दो बच्चे हैं। सात वर्षीया बेटी नहला और 22 महीने का बेटा मैसियो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493