वाशिंगटन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। एनबीए टीम चार्लोट हार्नेट्स के सेंट अल जेफरसन को एंटी ड्रग प्रोग्राम के उल्लंघन को लेकर पांच मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चोट के कारण एक या दो सप्ताह के लिए कोर्ट से बाहर चल रहे जेफरसन को ड्रग प्रोग्राम के उल्लंघन को लेकर लगे प्रतिबंध को झेलने के बाद ही कोर्ट पर उतरना होगा।
जेफरसन ने किस तरह की दवा का सेवन किया है, इस सम्बंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
जेफरसन के क्लब ने उनके निलम्बन को लेकर अफसोस जाहिर किया है।
dharmpath.com dharmpath