नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात हुई हल्की बारिश के कारण गुरुवार को दिन में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।
यहां सुबह में हल्का कोहरा था। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 87 प्रतिशत थी।
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath