‘हेलो प्रतिभा’ में दिखेगा विवाहित स्त्री का संघर्ष

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मनोरंजन चैनल जी टीवी नारी के संघर्ष को दर्शाता एक धारावाहिक ‘हैलो प्रतिभा’ लेकर आ रहा है। नए धारावाहिक का यहां काफी जोर शोर से लांच हुआ।

धारावाहिक की कहानी एक महिला की है, जो एक पत्नी, एक मां और एक बहू की भूमिका निभाते हुए अपनी निजी इच्छाएं, अकांक्षाएं और यहां तक कि अपनी प्रतिभा तक का त्याग कर देती है। लेकिन शादी के 16 साल बाद उसे अपना अस्तित्व दोबारा तलाशने का मौका मिलता है।

अभिनेत्री बिन्नी शर्मा धारावाहिक की मुख्य पात्र 36 वर्षीया प्रतिभा की भूमिका निभा रही हैं, जो झांसी में रहती है और दो बच्चों की मां है।

बिन्नी ने ‘हैलो प्रतिभा’ के लांच पर आईएएनएस को बताया, “प्रतिभा का किरदार बड़ा कठिन है। मेरी उम्र की तुलना में प्रतिभा ज्यादा परिपक्व चरित्र है। मेरा मानना है कि हर लड़की के अंदर एक प्रतिभा होती है। धारावाहिक का चरित्र फर्जी नहीं है।”

धारावाहिक की कहानी पूरी तरह प्रतिभा के निजी संघर्ष पर आधारित है। एक स्त्री द्वारा अपनी पहचान और खोए आत्मविश्वास को दोबारा हासिल करने के बारे में है।

जी टीवी का यह नया धारावाहिक 27 जनवरी से प्रसारित होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493