नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। हेल्थियंस ने लखनऊ व कानपुर में अपनी सेवाएं देनी शुरू की है। यह मेडिकल जांच सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है।
गुरुग्राम स्थित हेल्थियंस मुख्यालय देश में स्वास्थ्य जांच सेवाएं बीते 2 सालों से दे रहा है। इसने दिल्ली व एनसीआर के लगभग पांच लाख परिवारों तक अपनी सेवा दी हैं। कंपनी अब 2 टियर शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार कर रही है। कंपनी ने इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व औद्योगिक नगरी कानपुर से किया है।
कंपनी के पास सबसे अधिक संख्या में प्रशिक्षित एवं उच्च कुशलता प्राप्त स्टाफ है, जो घर से सैंपल एकत्रित करने के विशेषज्ञ हैं। हेल्थियंस उच्च स्तर की प्रमाणित लैब्स और ढेर सारी अतिरिक्त सेवाओं के जरिए पैथोलॉजी टेस्ट की विस्तृत सुविधाएं देती हैं।
हेल्थियंस के मार्केटिंग हेड आशीष मिश्रा ने कहा, “हेल्थियंस में हम हेल्थ चेकअप को देश में लगातार सही, सस्ता और सुलभ बना रहे हैं। इस दौरान हम प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को अपनाने में लोगों की मदद कर रहे हैं। दिल्ली व एनसीआर में 2 साल तक उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के बाद, अब हम टियर 2 शहरों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अपनी सेवाओं की शुरुआत करने के बाद लखनऊ और कानपुर में हमें उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। हमारा मकसद देश में कम कीमत पर जांच सेवाएं मुहैया कराना है।”
dharmpath.com dharmpath