हेस्टिंग्स की जगह टेट नाइट राइडर्स की टीम में शामिल

कोलकाता, 12 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने चोटिल खिलाड़ी जॉन हेस्टिंग्स की जगह शॉन टेट को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के बाकी मैचों के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।

हेस्टिंग्स को बाएं पैर के टखने में चोट लग गई थी। उन्होंने इस सत्र के केवल दो मैच ही खेले थे।

कोलकाता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने ट्वीटर पर इस बात की पुष्टि की है।

उन्होंने गुरुवार को ट्विट किया, “कोलाकाता की टीम में शॉन टेट का स्वागत कर काफी अच्छा लग रहा है। आपका स्वागत है टेट।”

कोलकाता की टीम टेट के लिए दूसरी आईपीएल टीम है। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में हिस्सा ले चुके हैं।

टेट के आने से कोलकाता के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493