हैंडपंप में निकला मरा सांप, आधा दर्जन की बिगड़ी हालत

गांव जोगिया के हलुआ वाले मोहल्ला में एक सरकारी हैंडपंप लगा है जिससे पिछले 2-3 दिनों से भारी बदबूदार पानी आने की शिकायत लोगों ने ग्राम प्रधान उदय सिंह से की तो प्रधान ने नल मिस्त्री को बुलाकर नल को खुलवाया तो नल के अंदर मरा हुआ सांप निकला।

जैसे ही मोहल्ले के लोगों को नल में मरे हुए सांप के बारे में पता चला तो खलबली मच गई और कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उल्टी करने लगे।

बदबूदार पानी पीने से ममता देवी पत्नी बनवारी लाल, भावना पत्नी नरेन्द्र, रानी पत्नी भजन लाल, गीता देवी वैशाखी, नरेन्द्र पुत्र बनवारी लाल, निशा पुत्री बनवारी लाल, अम्बेडकर पुत्र सरवती, वैशाखी पुत्र सुखराम की तबीयत बिगड़ने पर उक्त लोगों को बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493