मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म ‘की एंड का’ के प्रचार में व्यस्त अभिनेता अर्जुन कपूर ‘रॉकी हैंडसम’ के अभिनेता जॉन अब्राहम से एक हवाई अड्डे पर मिले और उन्होंने उनके साथ एक सेल्फी भी साझा की।
अर्जुन ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “हवाई अड्डे पर सबसे हैंडसम लड़के जॉन अब्राहम से मुलाकात की। उन्होंने ‘ढिशूम’ में तड़का लगा दिया है। क्या आप मानते हैं वरुण धवन?”
जॉन रोहित धवन निर्देशित फिल्म ‘ढिशूम’ में भी दिखाई देंगे। इसमें वरुण धवन भी हैं।
निशिकांत कामत निर्देशित ‘रॉकी हैंडसम’ मासूम लड़कियों की कहानी पर आधारित है, जिसमें उनके साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया जाता है।
आर. बाल्की निर्देशित ‘की एंड का’ में अर्जुन के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान भी हैं। यह फिल्म एक अप्रैल को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath