दिल्ली में कैलाश खेर के इश्क का अनोखा अंदाज

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। लोकप्रिय गायक कैलाश खेर की नई म्यूजिक वीडियो ‘इश्क अनोखा’ संगीत कंपनी सारेगामा इंडिया लिमिटेड द्वारा लांच की गई। हाल ही में यह अल्बम दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित द जंकयार्ड कैफे में लांच की गई है। यह उनके बैंड कैलासा की पांचवी अल्बम है।

विधिवत अंदाज में अल्बम लांच करने के बाद, कैलाश खेर ने मंच संभालते हुए दिल्ली, विशेष रूप से कनॉट प्लेस को लेकर अपने अनुभव साझा किए और अपने चिर-परिचित अंदाज में सभी को मंत्र-मुग्ध भी किया।

कैलाश खेर ने अपने बैंड कैलासा के साथ नई एलबम ‘इश्क अनोखा’ के साथ लोकप्रिय गीत ‘तेरी दीवानी’, ‘संईया’, ‘बबम बम बम’ आदि भी प्रस्तुत किए और यहां के माहौल में इश्क के रंग बिखेरे।

अल्बम के बारे में बात करते हुए कैलाश खेर ने बताया कि इसमें अलग-अलग मूड के गीत हैं, जो कि पिछले सभी गीतों से अलग हैं क्योंकि अल्बम के नाम में इश्क के साथ अनोखा भी है तो हमने अल्बम में सभी कुछ अनोखा देने की कोशिश की है।

शीर्षक गीत ‘इश्क अनोखा’ के बारे में उन्होंने कहा,” ‘हम सभी प्यार में विश्वास करते हैं, सभी को प्यार होता भी है लेकिन उसे हमें व्यक्त करना नही आता। यही वजह है यह गीत बहुत ही उम्दा है”

अल्बम के विषय में सारेगामा के प्रबंध निदेशक विक्रम मेहरा ने बताया कि कैलाश खेर के गीतों के लिए उनके चाहने वालों का विश्वभर में इंतजार रहता है क्योंकि यह बहुत हटकर और दिल को छूने वाला संगीत लेकर आते हैं और श्रोताओं को इनके गीतों से इश्क हो जाता है। सभी गीत सीडी सहित ऑनलाइन सारेगामा डॉट कॉम व आईट्यून म्यूजिक स्टोर्स पर उपलब्ध है।

अल्बम लांच के मौके पर जंकयार्ड कैफे के उमंग तिवारी, मिकी मेहता, पूजा तिवारी, सारेगामा इंडिया के विक्रम मेहरा सहित कई गणमान्य अतिथि व उत्साहित दिल्लीवासी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493