लंदन, 6 जनवरी (आईएएनएस)। थाईलैंड की पुलिस के खिलाफ अज्ञात वेबसाइट हैकरों ने ‘युद्ध’ की घोषणा करते हुए कई साइटों को हैक कर लिया।
इन हैकरों ने पिछले साल ब्रिटिश जोड़े की हत्या के दोषी पाए गए म्यांमार के दो लोगों को दी गई सजा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के तहत हैकिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया।
वेबसाइट ‘गार्डियन’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, साइबर कार्यकर्ताओं के एक समूह ने बैंकॉक मेट्रो मेट्रोपोलिटन पुलिस ब्यूरो सहित थाईलैंड पुलिस की 15 वेबसाइटों के लिंक और उनके कई ई-मेलों को साझा करते हुए अपने साथी हैकरों से इन्हें हैक करने के लिए कहा।
हैकिंग के कारण बुधवार को सात वेबसाइट बंद रहे और दो वेबसाइटों पर ‘नाकाम कानून’ लिखा दिखाई दिया। स्क्रीन पर हमें न्याय दो’ की बात लिखी हुई है और साथ ही इन लिंक में एक सफेद रंग का चेहरा बनाया गया है जिसके ऊपर अक्षरों में ‘ब्लिंक हैकर ग्रुप’ लिखा गया है।
एक बार में काम करने वाले प्रवासी जॉ लिन तथा वाई फ्यो को कोह ताओ द्वीप पर सितंबर 2014 में नॉरफ्लोक की हन्नाह विदरीज (23) से दुष्कर्म तथा जर्सी के डेविड मिलर की हत्या के लिए 24 दिसंबर, 2015 को मौत की सजा सुनाई गई थी।
फेसबुक पर जारी 37 सेकंड के एक वीडियो में कहा गया, “अपने पर्यटन उद्योग को बचाने के लिए पुलिस इस तरह के अपराध का आरोप विदेशियों पर या प्रवासियों पर लगाती है।”
dharmpath.com dharmpath