हैती में बच्चों के तूफान से प्रभावित होने पर यूनिसेफ ने जताई चिंता

हैती में यूनिसेफ के प्रतिनिध मार्क विंसेट ने कहा, “यह हैती में कई दशकों के बाद सबसे भयंकर तूफान है और इसमें कोई संदेह नहीं कि इसने महत्वपूर्ण नुकसान किया है। ऐसी परिस्थिति में बच्चों के लिए पहला खतरा जल जनित रोग हैं, इसलिए हमारी पहली प्राथमिकता बच्चों तक पर्याप्त स्वच्छ पानी की पहुंच सुनिश्चित करने की है।”

तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने द्वीप में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ा दिया है। हवाईअड्डों के बंद कर दिया गया है और बच्चों को घर पर रहने को कहा गया है। स्कूलों का इस्तेमाल प्रभावित लोगों के आश्रय के लिए किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493