लखनऊ, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान के साथ ही उमस में भी वृद्घि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उमस से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और उमस में इजाफा होगा। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने की उम्मीद है।
गुप्ता के अनुसार, बुधवार को आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और इलाहाबाद का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath