लॉस एंजेलिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘द प्रिंसेस डायरीज’ की रिलीज के 15 साल पूरे होने पर अभिनेत्री एना हैथवे ने प्रिंसेस मिया के रूप में अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए फिल्मकार गैरी मार्शल को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि वह उन्हें रोजाना याद करती हैं।
वेबसाइट ‘इडब्ल्यू डॉट कॉम’ के मुताबिक, हैथवे ने मिया के डांस स्नैपशॉट सहित खूबसूरत पोज में एक तस्वीर साझा की।
हैथवे ने मार्शल के लिए लिखा, “फिल्म को 15 साल पूरे। उन सभी प्रशंसकों को धन्यवाद जो लुई, लिली, जो, माइकल और क्वीन कलासी को पसंद करते हैं।”
उन्होंने मार्शल के लिए कहा, “गैरी मार्शल को मुझे प्रिसेंस बनाने के लिए धन्यवाद। आपको रोजाना याद करती हूं।”
मार्शल का पिछले महीने 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
dharmpath.com dharmpath