मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ष 1998 की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के साथ निर्देशन क्षेत्र में करियर की शुरुआत कर चुके फिल्मकार करण जौहर ने बताया कि मनोरंजन जगत में उनकी यात्रा अबोधता से शुरू हुई और अब यह जाखिम भरी है।

‘कभी खुशी कभी गम’, ‘माई नेम इज खान’ और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों का निर्देशन कर चुके करण न केवल सफल निर्देशक और निर्माता हैं, बल्कि वह एक बड़े डिजाइनर भी हैं। उन्हें चैट शो के मेजबान और रियलिटी शो के निर्णायक के रूप में भी काफी पसंद किया गया।
फिल्म-उद्योग की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आईएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि मेरी यात्रा अबोधता से शुरू हुई। फिर यह परिपक्व होकर स्थिर हुई और अब यह जोखिम भरी है।”
करण जल्द ही डांस रियलिटी टीवी शो ‘झलक दिखला जा’ में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि यह शो उनके लिए परिवार की तरह है।
उन्होंने कहा, “मैं ‘झलक दिखला जा’ के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरे लिए यह परिवार की तरह है। इसका हिस्सा होना मेरे लिए भावनात्मक है क्योंकि मैंने अपनी यात्रा रियलिटी टीवी शो के साथ शुरू की।”
dharmpath.com dharmpath