भोपाल, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सक्रिय मानसून के चलते भारी बारिश ने मध्य प्रदेश को तरबतर कर दिया है। अधिकांश हिस्सों में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है।
यही कारण है कि बांध लबालब हो चुके हैं। नदियां उफान पर है लेकिन वह खतरे के निशान से नीचे है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, एक जून से तीन अगस्त तक राज्य के 51 जिलों में से 29 जिलों में सामान्य से अधिक, 20 जिलों में सामान्य और दो जिले बालाघाट व अनूपपुर में कम वर्षा दर्ज की गई है।
राज्य में जारी बारिश से विभिन्न स्थानों से गुजरने वाली नर्मदा नदी, टमस, टोंक, चंबल, केन, पार्वती और बेतवा का जलस्तर काफी बढ़ गया है लेकिन यह खतरे के निशान से अब भी नीचे हैं।
वहीं होशंगाबाद मे तवा बांध, सिवनी में संजय सरोवर, शिवपुरी के मनीखेड़ा और गुना के गोपीकृष्ण बांध का जलस्तर बढ़ने पर निकासी के लिए कई गेट खोलने पड़े हैं।
dharmpath.com dharmpath