हैदराबाद : अस्पताल में कर्मचारी ने महिला से दुष्कर्म किया

हैदराबाद, 6 मई (आईएएनएस)। सरकारी उस्मानिया अस्पताल के एक कर्मचारी ने चोट का इलाज कराने आई महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। महिला को उसके पति ने पीटा था जिसकी वजह से उसे चोट आई थी।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने तेलंगाना के सबसे पुराने व सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में वार्डब्यॉय के रूप में काम कर रहे वी.नागराजू को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। होमगार्ड कमर इलाही को भी हिरासत में लिया गया है। गार्ड को दुष्कर्म के बारे में जानकारी थी, लेकिन उसने अपने वरिष्ठों को सूचित नहीं किया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार को हुई, लेकिन इस बारे में जानकारी शनिवार को सामने आई।

महिला (35) की उसके पति ने पीटा था जिसके बाद वह बंजारा हिल पुलिस थाने गई थी।

पुलिस ने महिला को उस्मानिया अस्पताल इलाज के लिए भेजा था। पुलिस ने कहा कि महिला ने पुलिस दल का इंतजार नहीं किया और पुलिस थाने के एक पत्र के साथ अस्पताल चली गई।

बाह्यरोगी के तौर पर इलाज के बाद महिला प्रतीक्षा हॉल में बैठी हुई थी।

महिला को अकेली पाकर वॉर्ड ब्वॉय ने उससे कहा कि एक चिकित्सक उसकी जांच करना चाहता है। यह कहकर वह महिला को प्रथम तल पर ले गया और वहां कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493