हैदराबाद : कार हादसे में छात्रा की मौत

हैदराबाद, 9 जनवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की एक छात्रा की शहर के बाहरी इलाके में आउटर रिंग रोड पर एक कार हादसे में मौत हो गई व दो अन्य लोग घायल हो गए।

यह हादसा मंगलवार की सुबह तब हुआ जब अनन्या गोयल (22) अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर कार से आ रहीं थीं। कार में उनके साथ दोनों दोस्त भी थे। अनन्या उत्तर प्रदेश के शामली की रहने वाली थीं।

पुलिस के अनुसार, कार शम्साबाद ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बुर्जुगड्डा के पास पलट गई। वे सभी पेड्डा अंबरपेट से गचीबावली जा रहे थे।

अनन्या, निकिता और नितिन को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अनन्या की मौत हो गई। निकिता व नितिन का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि कार तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी, जिससे दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों का बयान दर्ज करने के बाद विवरण पता चल सकेगा।

पुलिस ने शव को सरकारी उस्मानिया अस्पताल में भेजा है और अनन्या के परिवार को दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया है।

अनन्या हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमए कर रहीं थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493