हैदराबाद का सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात 15.7 प्रतिशत बढ़ा

हैदराबाद, 2 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद का सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) निर्यात वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान पिछले साल के मुकाबले 15.7 प्रतिशत बढ़कर 66,276 करोड़ रुपये रहा है।

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के.तारकरामा राव ने संवाददाताओं से कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं (आईटीईएस) में हैदराबाद का निर्यात 2.7 प्रतिशत रहा है।

इस दौरान इस क्षेत्र में लगभग 50,000 नए रोजगार सृजित हुए हैं। वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान क्षेत्र में प्रत्यक्ष रोजगार 371,774 रहा है, जो 2013-14 में 323,396 रहा था।

मंत्री ने मंगलवार को आईटी/आईटीईएस विभाग की सालाना रपट जारी की।

देश में कुल सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात में 11 प्रतिशत की भागीदारी के साथ हैदराबाद का दूसरा स्थान है।

मंत्री ने कहा कि वह 2019 तक सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात को दोगुना कर 120,000 करोड़ करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493