हैदराबाद की फैक्ट्री के रिएक्टर में विस्फोट, 4 की मौत

हैदराबाद, 8 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के बाहरी इलाके महेश्वरम में स्थित एक फार्मा फैक्ट्री की निर्माण इकाई के रिएक्टर में सोमवार को हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना रांगा रेड्डी जिले के मानखाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आसिता फार्मा में हुआ।

धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। रिएक्टर के करीब काम कर रहे चार मजदूर इस आग की चपेट में आ गए, जिनकी जलने से मौत हो गई।

घायलों को करीब के अस्पताल ले जाया गया।

मारे गए लोगों की पहचान कोसाराम (26), दासरू राय (24), देवा (23) और जोगाराम (25) के रूप में हुई है।

मारे गए सभी लोग छत्तीसगढ़ के हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493