हैदराबाद, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद में पुलिस ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री वाई. एस. चौधरी के बेटे साई कार्तिक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने कार्तिक की पोर्श कार को भी जब्त कर लिया है।
बंजारा हिल्स यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि केबीआर पार्क और जुब्ली हिल्स नाके पर एक विशेष अभियान के दौरान कार्तिक सहित कई युवाओं को पकड़ा गया।
कार्तिक और अन्य के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (ख) के तहत खराब ढंग से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने साथ ही मंत्री के बेटे द्वारा चलाई जाने वाली पोर्श कार को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उन पर यातायात के विभिन्न नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया जाएगा।
अधिकारी ने कहा कि इन युवाओं की काउंसलिंग भी कराई जाएगी।
dharmpath.com dharmpath