हैदराबाद के करीब सड़क हादसा, 3 की मौत

हैदराबाद, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद के बाहरी इलाके हयातनगर में शुक्रवार को एक बस-कार में टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

हादसा रंगा रेड्डी जिले के एक गांव के करीब हुआ।

पुलिस के अनुसार, कार विजयवाड़ा से हैदराबाद आ रही थी। उसी दौरान ड्राइवर का उस पर से नियंत्रण छूट गया और यह विपरीत दिशा से आ रही तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की एक बस से टकरा गई।

हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि कार बेतरतीब ढंग से चलाई जा रही थी और इसी के चलते दुर्घटना हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493