हैदराबाद, 22 फरवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद में एक एयर कूलर कारखाने में बुधवार सुबह आग लग गई। इस हादसे में करीब चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन लापता हैं।
हैदराबाद, 22 फरवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद में एक एयर कूलर कारखाने में बुधवार सुबह आग लग गई। इस हादसे में करीब चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन लापता हैं।
आतापुर क्षेत्र में स्थित कारखाने में आग लगने के दौरान सात श्रमिक मौजूद थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार जले हुए शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीन अन्य लोगों की तलाश जारी है।
हादसे के सभी मृतक बिहार के रहने वाले हैं। इनकी पहचान सद्दाम, अयूब, शाहरुख और इरफान के रूप में हुई है।
आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है।
अधिकारी ने बताया कि मालिक ने कारखाने को बाहर से बंद किया हुआ था इसलिए श्रमिकों को भागने में दिक्कत हुई।
पुलिस ने कारखाने के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath