हैदराबाद के पास सड़क हादसा, 8 की मौत

पुलिस ने बुधवार को बताया कि हादसा मंगलवार रात रंगा रेड्डी जिले के मेडचल मंडल के सुथारीगुडा में टोल गेट के पास हुआ। हादसे में दो गाड़ियों की टक्कर में एक तावेरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब तावेरा टोल चुकाने के लिए रुकी, तावेरा के आगे 18 पहियों वाला एक ट्रक अपनी बारी की प्रतीक्षा में खड़ा था। इसी बीच डीसीएम ने पीछे से तावेरा को टक्कर मार दी। इस टक्कर से तावेरा, डीसीएम और 18 पहियों वाले भारी ट्रक के बीच बुरी तरह कुचल गई।

इस हादसे में तावेरा में बैठे नौ में से आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स घायल हो गया।

मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जो मेडक जिले के सदाशिवपेट से हैदराबाद एक शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, डीसीएम का चालक अंधेरे के कारण टोल गेट पर तावेरा को नहीं देख पाया, जिस वजह से उसने वाहन को टक्कर मार दी।

मृतकों में सात की पहचान अकील (19), इमरोज (25), सखावत (30), इरफान (18), फिरोज (22), निशाद (24) और अकबर (28) के रूप में की गई है। वाहन चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493