हैदराबाद : परिवार के 3 सदस्यों की हत्या

हैदराबाद, 15 मई (आईएएनएस)। हैदराबाद में एक भयानक घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और बेटी की बर्बतापूर्वक हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या की कोशिश की।

घटना हैदाराबाद की सीमा पर स्थित बालापुर इलाके के साईनगर में हुई, जहां एस. रामी रेड्डी ने सुबह 4.30 बजे के आसपास अपनी मां सुभद्रा (65), पत्नी राधिका (40) और बेटी अक्षया (14) की सोते समय चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

रेड्डी की बड़ी बेटी प्रत्यूषा ने खुद को रसोईघर में बंद कर अपनी जान बचाई।

घटना को अंजाम देने के बाद रेड्डी वहां से भाग गया और बाद में एक कुएं में कूद कर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने उसे बचाकर हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि रेड्डी ने परिवार में संपत्ति विवाद के कारण इस बर्बर घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493