हैदराबाद : मतदान केंद्र में सेल्फी लेने के आरोप में युवक गिरफ्तार

हैदराबाद, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतदान के दौरान एक युवक को मतदान केंद्र में सेल्फी लेने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

हैदराबाद, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतदान के दौरान एक युवक को मतदान केंद्र में सेल्फी लेने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

मतदाता की पहचान शिव शंकर के रूप में हुई है जिसे ग्रेटर हैदराबाद के राजेंद्रनगर क्षेत्र के मतदान केंद्र के निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने कहा कि युवक को पीपुल्स एक्ट के तहत मतदान की गोपनीयता का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया।

मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। चुनाव अधिकारियों ने मतदाताओं से मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने को मना किया है।

चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र के अंदर सेल्फी लेने के लिए मतदाताओं विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को पहले ही चेता दिया था।

अधिकारियों का कहना है कि मतदाता केंद्र से बाहर आने के बाद मतदाता अपनी स्याही उंगली के साथ सेल्फी लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493