हैदराबाद, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की भारी जीत की तस्वीर साफ होने पर यहां पार्टी के मुख्यालय में जश्न का माहौल है।
टीआरएस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की तस्वीरों को पकड़े हुए तेलंगाना भवन में जुटे पार्टी कार्यकर्ता ‘जय तेलंगाना’ और ‘केसीआर जिंदाबाद’ के नारे लगाते देखे जा सकते हैं।
कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी तो महिलाओं सहित कुछ उत्साहित कार्यकर्ता नाचते हुए भी नजर आएं।
इन लोगों ने कहा कि साढ़े चार सालों में राज्य के कल्याण और विकास के लिए जो काम किए गए, उसी का लाभ पार्टी को मिला है।
dharmpath.com dharmpath