हैदराबाद में नाइजीरियाई युवती से बदसलूकी पर रिपोर्ट तलब

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। हैदराबाद में नाइजीरिया की एक युवती से कथित बदसलूकी व मारपीट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तेलंगाना सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट में कहा, “हैदराबाद में नाइजीरियाई छात्रा से बदसलूकी पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।”

हैदराबाद में बुधवार रात पार्किं ग को लेकर हुए विवाद के बाद स्थानीय लोगों ने 23 वर्षीया युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी व मारपीट की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493